गोवा: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विधानसभा पहुंचे CM परिकर, पेश किया बजट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एक हफ्ते तक बीमार रहने के बाद गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद परिकर ने विधानसभा में गोवा का बजट पेश किया।
बता दें कि वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में बीते एक हफ्ते से भर्ती थे। ऐसा माना जा रहा है कि वह पैंक्रियाज की बीमारी से पीड़ित थे। इससे पहले गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने जानकारी दी थी कि परिकर की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
हालांकि मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से लीलावती अस्पताल में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर परिकर को किसी गंभीर बीमारी होने की चर्चा चल रही है।
परिकर को पिछले दिनों पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां आराम नहीं मिला तो इसके बाद उन्हें गुरुवार शाम लीलावती अस्पताल में लाया गया।
Visuals of Goa CM #ManoharParrikar at the State Assembly. pic.twitter.com/85ttdmC7tw
— ANI (@ANI) February 22, 2018