{"_id":"5bfb334bbdec2241540078ba","slug":"chief-justice-gave-dinner-party-to-pm-narendra-modi-and-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य न्यायाधीश के डिनर में शामिल हुए प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्य न्यायाधीश के डिनर में शामिल हुए प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
सीजेआई के डिनर में प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति
- फोटो : Vice President Of India twitter handle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया।
इस अवसरपर बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के मुख्य न्यायाधीशों और अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित थे। ये लोग बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आये हुये है।
नायडू ने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्हें मोदी और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के साथ देखा जा सकता है। 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने के लिए 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
संभवतया यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "संविधान दिवस समारोहों की पूर्व संध्या पर भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया। पड़ोसी देशों के मुख्य न्यायाधीशों से मुलाकात और बातचीत करके प्रसन्नता हुई।"

Attended the dinner hosted by the Chief Justice of India on the eve of Constitution Day Celebrations. Delighted to have met and interacted with Chief Justices from neighboring countries. #ConstitutionDay pic.twitter.com/xJ6JLXNihH
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) November 25, 2018