Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner Sushil Chandra said the country has come a long way in ensuring inclusive partnership in elections

सराहना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा- चुनावों में समावेशी साझेदारी सुनिश्चित करने में बहुत आगे आया देश

Sat, 27 Nov 2021 03:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Nov 2021 03:38 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि भारतीय मताधिकार आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ गति पकड़ी।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Sushil Chandra said the country has come a long way in ensuring inclusive partnership in elections
सुशील चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को कहा, चुनावों में समावेशी साझेदारी सुनिश्चित करने में देश ने उल्लेखनीय दूरी तय की है। पहले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक सात दशक और 17 आम चुनावों के बाद मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक हो गई। 2019 के आम चुनाव में उनकी भागीदारी 67 प्रतिशत से अधिक थी। 

विज्ञापन


महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की चुनावी भागीदारी में वृद्धि विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में चंद्रा ने कहा, जब सभी वर्ग के लोगों का पूर्ण प्रतिनिधित्व होता है तो लोकतंत्र व लोकतांत्रिक संस्थान फलते-फूलते हैं। ज्यादातर देशों और क्षेत्रों में महिलाओं को टुकड़ों में वोट देने का अधिकार मिला। महिलाओं को समान मताधिकार देने में अमेरिका को 144 साल लग गए।
विज्ञापन


भारत में आजादी के साल से ही महिलाओं को मत देने का अधिकार हासिल था। हालांकि इस तथ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती कि कई भारतीय महिलाओं ने मतदान के समान अधिकार के लिए अभियान चलाया। उन्होंने कहा, भारतीय मताधिकार आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ गति पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने में वास्तविक चुनौती तब पेश आई, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। वे फलाने की पत्नी या फलाने की मां के तौर पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहती थीं।

पर निर्वाचन आयोग को निर्देश जारी करना पड़ा कि नाम पहचान का एक अनिवार्य हिस्सा है और महिला मतदाताओं को अपने नाम का पंजीकरण कराना चाहिए। सार्वजनिक अपीलें की गईं और महिला मतदाताओं को पंजीकरण कराने में सक्षम बनाने के लिए अभियान को एक महीने का विस्तार दिया गया।

चंद्रा के मुताबिक 1951-52 में इस देश के पहले आम चुनाव में, निर्वाचन आयोग ने महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए। महिला मतदाताओं को सहज महसूस कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक महिला को मतदान कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था।


बुर्का पहनने वाली महिलाओं के लिए अलग बूथ बने 
चंद्रा ने बताया, ‘पर्दानशीं’ या बुर्का पहनने वाली महिलाओं की मुश्किलों को देखते हुए अलग महिला बूथ स्थापित किए गए और ऐसे 27,527 मतदान केंद्र आरक्षित किए गए, जहां सभी निर्वाचन कर्मी महिलाएं थीं। लैंगिक अंतर, एक महत्वपूर्ण मानदंड है, जो 1962 में शून्य से 16.71 प्रतिशत नीचे था, न केवल बंद हुआ है, बल्कि 2019 में 0.17 प्रतिशत से अधिक हो गया है। भारत में 1971 के चुनावों के बाद से महिला मतदाताओं में 235.72 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed