फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram used to smile at the eyes of the CBI investigating officer when asked questions

सवाल पूछने पर जांच अधिकारी की आंखों में आंखें डालकर मुस्कुराने लगते थे चिदंबरम...

Thu, 22 Aug 2019 07:57 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 22 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram used to smile at the eyes of the CBI investigating officer when asked questions
सीबीआई ने पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया - फोटो : PTI

दोनों जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी का कहना है कि पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से पूछताछ के दौरान कभी कोई सीधा जवाब नहीं मिला। जब भी कोई जांच अधिकारी (आईओ) उनसे सवाल करता या उनके आगे दस्तावेज रखकर उन्हें पहचाने और उनके बारे में कुछ बताने का आग्रह करता, तो चिदंबरम उसकी आंखों में आंखें डालकर मुस्कुराने लगते। कुछ क्षण तक मुस्कुराने के बाद फिर गोलमोल जवाब देकर अगला सवाल पूछने के लिए जांच अधिकारी की तरफ इशारा कर देते।

विज्ञापन

अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आईएनएक्स मीडिया केस में जांच एजेंसी का पक्ष रखते हुए चिदंबरम की अग्रिम जमानत अर्जी पर हुई बहस के दौरान कहा कि जांच अधिकारी की पूछताछ के दौरान तो चिदंबरम का जवाब होता, आई डॉन्ट नो, नो...नो...नो, आई हेव नेवर सीन दैम बिफॉर। उन्होंने हर सवाल का जवाब टालने के लहजे में दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में पी.चिदंबरम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। अदालत ने अपने 24 पन्नों के फैसले में चिदंबरम को लेकर कई बातों का जिक्र किया है।

विज्ञापन

जांच में सहयोग नहीं

जांच एजेंसियों का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना था कि याचिकाकर्ता पी. चिदंबरम ने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किए बिना यह केस अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता। तुषार मेहता का कहना है कि केस की गंभीरता को देखते हुए पी. चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरुरत है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि चिदंबरम जांच अधिकारी के पूछे गए सभी सवालों का गोलमोल तरीके से जवाब दे रहे हैं और जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज देख कर मुस्कराने लगे चिंदबरम

देश के वित्तमंत्री और गृहमंत्री रह चुके पी. चिदंबरम से एसएसपी, डीआईजी और ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी पूछताछ करते थे। जांच एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि अगर उनसे ज्यादा पूछताछ करते तो वे चुप हो जाते थे। जब उनकी मर्जी होती थी, तभी बोलते थे। उनके सामने जब कोई दस्तावेज रखा जाता था, तो वे उसे पहचानने से इंकार कर देते। कुछ देर बाद जांच अधिकारी जब दोबारा से उनके सामने वही दस्तावेज रखता, तो वे मुस्कुराने लगते।

दूसरे आरोपियों जैसा सलूक

एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि चिदंबरम से पूछताछ को लेकर वही नियम लागू हो रहे हैं, जो दूसरे आरोपियों पर लागू होते हैं। उनसे पूछताछ होती है और लगातार प्रश्नों का दौर चलता है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तरीके से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उनकी एक खासियत थी कि जब तक जांच अधिकारी खुद से उन्हें जाने के लिए नहीं कहता, तब तक वे उनके सामने ही बैठे रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed