फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chidambaram family holds benami properties across the globe

खुलासा: दुनिया भर में हैं चिदंबरम परिवार की बेनामी संपत्तियां

Wed, 27 Apr 2016 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
chidambaram family holds benami properties across the globe
दुनियाभर में चिदंबरम परिवार की बेनामी संपत्तियां - फोटो : new indian express

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंरम के बेटे कार्ती चिदंबरम की पूरे दुनिया में बेनामी संपत्तियां होने का खुलासा हुआ है। यह खुलासा न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने किया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस का कहना है कि इस संदर्भ में उसके पास सभी सबूत मौजूद हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि कार्ती चिदंबरम की विदेशों में बेनामी संपत्तियां है।

विज्ञापन


रिपोर्ट ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती चितंबरम के उस दावे का झूठा साबित कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड उनकी कंपनी नहीं है, बल्कि यह उनके दोस्तों की ही। रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि चिदंबरम परिवार की भारत और विदेशों में हजारों करोड़ की बेनामी संपत्ति है।
विज्ञापन


न्यू इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेनामी डील को साबित करना आसान नहीं होता है क्योंकि इस तरह की डील में मालिक और बेनामी दोनों के बीच किसी तरह की कोई कागजी कार्रवाई नहीं होती है। इस तरह की डील सिर्फ एक दूसरे की बात पर भरोसा करते हुए की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खेला करोड़ों का ये खेल

chidambaram family holds benami properties across the globe
शेयरों के खेल से बनाए करोड़ों

पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से कई सारे लेख छापे गए थे, जिनमें वसन आई केयर, पी चिदंबरम और कार्ती चिदंबरम को लेकर खुलासे किए थे। खुलासे में बताया गया था कि इनकी कंपनी एडवांटेज (एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड) के पास वसन आई केयर के कुल 1.5 लाख इक्विटी शेयर में से 90 हजार शेयर हैं।

प्रति शेयर की कीमत 100 रुपए है, हालांकि, रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि एडवांटेज की तरफ से प्रति शेयर एक तिहाई कीमत यानी 33 रुपए प्रति शेयर ही चुकाए गए हैं।

कंपनी ने 90 हजार शेयर में से 60 हजार शेयर 30-30 हजार के दो हिस्सों में मॉरिशस की निवेश कंपनी सिकोइया कैपिटल इन्वेस्टमेंट को बेच दिए। पहले हिस्से में 30 हजार शेयर 7,500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 22.5 करोड़ रुपए में बेचे गए।

माना जा रहा है कि दूसरे हिस्से को भी इसी कीमत पर बेचा गया। अगर बचे हुए शेयर (90-60=30) की भी यह कीमत लगा ली जाए तो वसन आई केय के शेयरों की कीमत लगभग 112.5 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है, जिसका रिपोर्ट के अनुसार एडवांटेज कंपनी ने महज 50 लाख रुपयों में अधिग्रहण किया है।

16 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने सिकोइया कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर कार्ती चिदंबरम से जुड़े होने के शक में छापा मारा था। रिपोर्ट के अनुसार कार्ती चिदंबरम ने माना है कि उनकी कंपनी ऑस्ब्रिज के जरिए उनके पास एडवांटेज कंपनी के दो तिहाई शेयर हैं। बाद में एडवांटेज कंपनी का मालिकाना हक बेनामी लोगों के नाम पर पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed