{"_id":"5bc0a73ebdec22698671e306","slug":"chhindwara-assembly-seat-has-same-candidates-since-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले तीन दशकों से इस विधानसभा सीट पर नहीं बदला चेहरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले तीन दशकों से इस विधानसभा सीट पर नहीं बदला चेहरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होने हैं ऐसे में पार्टियां अपने उम्दा प्रत्याशी हर सीट पर खड़े करने की कोशिश कर रही है। लेकिन छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने पिछले 30 सालों जनता के सामने एक ही चेहरे को परोसा है। 1990 के विधानसभा से लेकर 2013 तक कांग्रेस ने दीपक सक्सेना और भाजपा ने चौधरी चंद्रभान सिंह को ही आमने सामने किया है और इस बार भी दोनों नेताओं की सक्रियता के चलते दावेदारी में दम लग रहा है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ ने 1990 के विधानसभा चुनाव में दीपक सक्सेना पर विश्वास जताया था और भाजपा ने युवा चेहरा चौधरी चंद्रभान सिंह पर, उस समय इस सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी और सुंदरलाल पटवा की सरकार में वे सबसे कम उम्र के मंत्री बने। हालांकि 1993 के चुनाव में भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार बदलकर प्रतुलचंद द्विवेदी को लड़ाया था लेकिन वो हार गए थे लेकिन, कांग्रेस ने अपना चेहरा बरकरार रखा और वैसे ही भाजपा ने भी सिर्फ 1993 को छोड़कर 2013 तक चेहरे में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
इस विधानसभा में बीजेपी से चन्द्रभान और दीपक सक्सेना का 5 बार आमना सामना हुआ है जिसमें से भाजपा के चंद्रभान सिंह 3 बार और कांग्रेस के दीपक सक्सेना दो चुनाव जीते हैं, लगभग 3 दशक से यहीं सिलसिला जारी है। अगर इस बार कांग्रेस फार्मूले के हिसाब से टिकट देती है और भाजपा बदलाव करती है तो जनता को नया चेहरा मिल सकता है।
विज्ञापन