फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three policemen killed in road accident in Sukma

छत्तीसगढ़: सुकमा में सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Tue, 07 Dec 2021 08:45 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 07 Dec 2021 08:45 PM IST
सार

पुलिस लाइन में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मी रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से शहर से पुलिस लाइन जा रहे थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three policemen killed in road accident in Sukma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों को कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


सुकमा गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार उप निरीक्षक अथनासियुस मिंज (61), प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम (52) और आरक्षक सोमनाथ मरकाम (32) की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार चालक घुरउ राम राणा (42) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मी रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से शहर से पुलिस लाइन जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक कार्यालय के करीब पहुंचे तब एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उप निरीक्षक मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम और आरक्षक सोमनाथ मरकाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed