फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: PM Modi Raigarh meeting can be a game changer for BJP

Chhattisgarh: पीएम मोदी की रायगढ़ सभा BJP के लिए बन सकती है गेम चेंजर, 2018 में इन इलाकों में मिली थी हार

Thu, 14 Sep 2023 03:21 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 14 Sep 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh: पीएम मोदी इससे पहले अंबिकापुर और राजधानी रायपुर में सभा कर चुके हैं। अब रायगढ़ में सभा के बहाने भाजपा एससी एसटी वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश में है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठ में से पांच विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं...
loader
Chhattisgarh: PM Modi Raigarh meeting can be a game changer for BJP
Chhattisgarh: PM Modi - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के बीना की रैली के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे। पीएम ने यहां रायगढ़ जिले में 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित कीं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम की सभा के बहाने भाजपा आदिवासी और एससी एसटी वोटरों को साधने की तैयारी में है। प्रदेश के रायगढ़-जशपुर जिले में आदिवासी तो सारंगढ-जांजगीर जिले में एससी वर्ग की बाहुल्यता है। ऐसे में भाजपा के लिए पीएम की यह सभा भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। रायगढ़ की इस सभा का प्रभाव बिलासपुर इलाके की 24 विधानसभा सीटों पर नजर आएगा।

पीएम मोदी इससे पहले अंबिकापुर और राजधानी रायपुर में सभा कर चुके हैं। अब रायगढ़ में सभा के बहाने बीजेपी एससी एसटी वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश में है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठ में से पांच विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आठों सीटों पर कांग्रेस काबिज है। कमोबेश जांजगीर और सारंगढ़ जिले की बात करें, तो इस इलाके में भी एससी वर्ग की बाहुल्यता है। पीएम की सभा के बहाने इन दोनों वर्ग के लोगों को भाजपा प्रभावित करना चाह रही है।

प्रदेश के सियासी जानकारों का कहना है कि पीएम के इस दौरे से इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी। मोदी की सभा के जरिए भाजपा अनुसूचित जाति और जनजाति दोनों वर्ग के वोटरों को साधने और कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। जशपुर जिले की तीन सीटें, जो आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, भाजपा पिछले चुनाव में खो चुकी है। रायगढ़ जिले की दो सीटों पर भी भाजपा को पिछले चुनाव में करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि लोकसभा में सांसद गोमती साय की जीत के बाद जिस तरह से उनका कद बढ़ा है, भाजपा अब आदिवासी वोटरों को फिर से साधने की कवायद कर रही है।

28 सितंबर को बिलासपुर आने की भी उम्मीद

पीएम मोदी के इसी महीने बिलासपुर आने की संभावना है। इसके लिए पार्टी के स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की दूसरी यात्रा जशपुर से 15 तारीख को शुरू होगी। दोनों यात्राओं का 28 सितंबर को बिलासपुर में समापन होगा। पार्टी वहां बड़ी जनसभा करने की तैयारी में है। इसी सभा के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री 7 जुलाई को ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा की थी। साथ ही 7600 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed