फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh ED attached property of two Congress MLA and party treasurer in the case of illegal extortion

कोयला घोटाला : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो विधायकों व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई

Wed, 10 May 2023 05:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 05:47 AM IST
सार

ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया है। ईडी ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और पार्टी विधायकों के 91 भूखंड, महंगे वाहन, आभूषण व नकदी सहित कुल 51.40 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh ED attached property of two Congress MLA and party treasurer in the case of illegal extortion
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादकों व ट्रांसपोर्टरों से अवैध उगाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने कांग्रेस के दो विधायकों और पार्टी कोषाध्यक्ष की 51 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर दी है।
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया है। ईडी ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पार्टी विधायकों देवेंदर यादव और चंद्रदेव राय के 91 भूखंड, महंगे वाहन, आभूषण व नकदी सहित कुल 51.40 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। कांग्रेस नेताओं के अलावा आईएएस अधिकारी रानू साहू, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और स्थानीय नेता विनोद तिवारी की संपत्तियों को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कुर्क किया गया है। ईडी के मुताबिक राज्य में वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के गठजोड़ से प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध वसूली जारी थी।
विज्ञापन


540 करोड़ की अवैध उगाही  
एजेंसी का दावा है कि इस मामले में कुल 540 करोड़ रुपये की अवैध उगाही की गई है। सूर्यकांत तिवारी से जब्त डायरी से उगाही की रकम से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों के साथ ही अधिकारियों और नेताओं को दी रिश्वत की रकम का ब्यौरा मिला है। ईडी इस मामले में अब तक सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed