फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh: Congress leader wants to cut Ajit Jogi wife ticket

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : अजित जोगी की पत्नी का टिकट कटवाने पर अड़े कांग्रेस नेता

Fri, 26 Oct 2018 04:55 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress leader wants to cut Ajit Jogi wife ticket
अजीत जोगी

अजित जोगी का परिवार विधानसभा चुनाव में अलग-अलग नावों पर सवार होकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपना वजूद बनाए रखना चाहता है। कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना चुके जोगी की पत्नी डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस से विधायक हैं। रेणु ने फिर टिकट मांगा है और अपना टिकट बचाने में जुटी हैं। जबकि पार्टी में उनका विरोधी खेमा वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उन्हें टिकट न दिए जाने का दबाव बना रहा है। इसके पीछे तर्क दिए जा रहे हैं कि जोगी परिवार के चार सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का बसपा से चुनावी तालमेल हो चुका है। 

विज्ञापन


तीन पार्टियों में हैं जोगी परिवार के सदस्य

पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के बेटे अमित पिता की पार्टी से चुनाव लड़ेगे। बहू रिचा जोगी बसपा के टिकट पर अकालतारा से मैदान में होंगी। रेणु के कांग्रेस छोड़ने की खबरें जरूर आईं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के साथ रहकर ही कोटा (बिलासपुर) से टिकट मांगा है। रेणु के विरोधी खेमे की दलील है कि क्या भरोसा है चुनाव जीतने के बाद रेणु कांग्रेस छोड़कर पति या बहू की पार्टी में नहीं जाएंगी। एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग दलों में बंटे होने और कांग्रेस के खिलाफ होने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित सीटों पर उतारे उम्मीदवार 

कांग्रेस बिना शोर शराबे छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस इलाके से दो वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। जबकि 18 में से 12 सीटें कांग्रेस को मिली थीं। शुक्रवार को अन्य सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो राज्य इकाई करीब आठ वर्तमान विधायकों को और टिकट नहीं देना चाहती है। इसमें रेणु जोगी का टिकट भी शामिल है। हालांकि रेणु के मामले में आलाकमान का रुख ही महत्व रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed