फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Chief Minister Raman Singh said Modi's speech remembering Swami Vivekananda

रमन सिंह को मोदी के भाषण से याद आए स्वामी विवेकानंद

Thu, 09 Jun 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Raman Singh said Modi's speech remembering Swami Vivekananda
रमन सिंह - फोटो : PTI

अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री मोदी के दिए भाषण की जहां पूरे देश में तारीफ हो रही है वहीं राजनेता भी उनके मुरीद हो गए हैं। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तो मोदी के भाषण की तुलना 19वी सदी में शिकागो में दिए गए विवेकानंद के महान भाषण से कर दी है। 

विज्ञापन


रमन सिंह ने कहा पूरी अमेरिकी कांग्रेस को अपने शानदार भाषण से बांधने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। सिंह ने एक और ट्वीट में कहा कि मोदी के भाषण ने मुझे 1893 में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए भाषण की याद दिला दी। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को अमेरिकी संसद के सयुक्त सदन को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने ऐतिहासिक भाषण में दोनो देशों के आपसी संबंधों की सराहना करते हुए कहा था की अमेरिका और भारत के बीच स्वतंत्रता और समानता ये दो महत्वपूर्ण तत्व हैं। जो इनके संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों को इतिहास की कमियों को भूलकर वर्तमान में साथ चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच 'नेचुरल एंलाइस' की सफल भागीदारी पर जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र को दोनों देशों द्वारा साझा करना ही इन दोनों देशों की सरकारों की महत्वपूर्ण कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed