फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Bjp neta harish verma arrested after the death of nearly 300 cows

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ने गौ सेवा के नाम पर डकारे 165 करोड़ , फिर भी मर गईं 300 गाय

Sat, 26 Aug 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 26 Aug 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Bjp neta harish verma arrested after the death of nearly 300 cows

छत्तीसगढ़ के भाजपाई नेता हरीश वर्मा की गौशाला में हुई गायों की मौत पर नया खुलासा हुआ है। गौ रक्षा और गायों की सेवा के नाम पर हरीश ने लाखों रुपए डकार लिए और गायों को मरने के लिए छोड़ दिया।

विज्ञापन


हरीश के खिलाफ यह खुलासा तब हुआ जब गौ सेवा आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर की । एफआईआर में गौ सेवा आयोग ने  हरीश पर आरोप लगाया कि गौशाला के लिए लाखों रुपए का फंड दिया गया था जिसका उपयोग हरीश ने गौशाला और गायों के लिए न कर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया।

विज्ञापन

गौसेवा आयोग ने अपनी एफआईआर में खुलासा किया है कि अपनी तीनों गौशालाओं के लिए 165 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड लिया था।  हरीश ने 2015 में मयूरी गोशाला के लिए 22.64 लाख, फूलचंद्रा गोशाला के लिए 2014 में 50 लाख और शगुन गोशाला के लिए 2011 में 93 लाख रुपए लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों हरीश की गौशाला में 300 गायों की मौत हो गई। हरीश ने उन मरी गायों की हड्डियों और स्किन को भी कसाई को बेच दिया।

आयोग ने हरीश वर्मा के खिलाफ की एफआईआर में  लिखा है कि हरीश के पास तीन गौशालाएं हैं। हर एक गौशाला के लिए हरीश ने लाखों रुपए की सहायता ली है। हरीश पुलिस हिरासत में है और पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि गाय की मौत सचमुच शगुन गोशाला की दीवार के गिरने की वजह से हुई या फिर हरीश ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्ग के आईजी दीपांशू काबरा ने बताया कि गौ सेवा आयोग का आरोप सच है। कुछ और जानकारियां आनी बाकी है, गायों को कसाई को बेचने की जानकारी कुछ लोगों ने दी है। गायों की मौत के बाद भाजपा ने हरीश को पार्टी से निष्काशित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed