फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhath puja 2021: President, Vice President, amit shah and other Greetings to the countrymen on the occasion of Chhath Mahaparv

Chhath Puja 2021: पूरे देश में छठ महापर्व की धूम, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, गृह मंत्री शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Wed, 10 Nov 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 09:30 AM IST
सार

चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा होती है। छठ के पर्व में उगते हुए और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है। आज सभी लोग एक दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
chhath puja 2021: President, Vice President, amit shah and other Greetings to the countrymen on the occasion of Chhath Mahaparv
chhath puja - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोग आस्था के महापर्व छठ में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए छठी मैया की पूजा आराधना की जाएगी। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। इसे खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अब इस पर्व की महत्ता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी इस महापर्व को बड़े धूमधाम ने मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा होती है। छठ के पर्व में उगते हुए और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है। आज सभी लोग एक दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी
इस क्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, 'छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।'
विज्ञापन


छठ पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती-वेंकैया नायुडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायुडू ने ट्वीट कर कहा, 'छठ के पावन अवसर पर श्रद्धालु देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अर्घ्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्य की उपासना के त्योहार छठ के अवसर पर बुधवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।'

सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें- गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें। जय छठी मैया!'


डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार- तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! आज अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा। डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार है। एक प्राणी की शक्ति भले क्षीण हो जाए पर उसके ऋण, जीवनकाल में उसके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed