फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chetan cheetah wants to celeberate his release with drinking of his favorate whisky scotch

मौत के मुंह से निकले कमांडेंट चेतन 'चीता' बोले, 'मैं डांस और स्कॉच के लिए तैयार हूं'

Fri, 07 Apr 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 07 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
chetan cheetah wants to celeberate his release with drinking of his favorate whisky scotch
चेतन चीता - फोटो : ani

जम्मू और कश्मीर में आतंवादियों से मुठभेड़ में बुरी तरह घायल हुए सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता गुरुवार को अस्पताल से डिसचार्ज हो गए। करीब दो महीने बाद कोमा से बाहर आने के बाद चेतन ने हंसते हुए कहा कि 'आई एम रॉकिंग'। मौत के मुंह से निकल कर आए चीता ने कहा कि वे पार्टी रखकर अपनी पसंदीदा स्कॉच पीना चाहते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले चेतन के होश में आने के बाद उनसे गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू अस्पताल मिलने पहुंचे थे। एम्स के ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि चीता का होश में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनकी हालत काफी सुधर चुकी है।
विज्ञापन


चीता को जब अस्पताल लाया गया था तब उनकी हालत बहुत खराब थी। उनका शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त था। इसके अलावा उनके सिर और आंखों में भी गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। चीता की पत्नी उमा सिंह ने कहा कि ये अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ उनके पति की इच्छाशक्ति का भी नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पति मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन उनसे फोन पर बात करते थे। लेकिन घटना वाले दिन उनकी पति से बात नहीं हो पाई जिससे उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हो गया था। कंट्रोल रूप पर फोन करने पर पता चला कि आतंकियों से मुठभेड़ में वो घायल हो गए हैं। 


आपको बता दें कि 14 फरवरी को चीता आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जबकि इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए थे। इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था जिसकी अगुवाई चीता ही कर रहे थे। आतंकवादियों के इलाके पर सर्च टीम के पहुंचते ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी जिसमें चीता को 9 गोलियां लगी थीं। इस हमले में चीता ने अबू हारिस नाम के आतंकी को मौत के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed