{"_id":"5c59fba2bdec22739402aab5","slug":"chennai-man-arrested-arrested-in-high-court-claiming-to-be-pmo-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई : पीएमओ अफसर बन हाईकोर्ट पहुंचा, फर्जी परिचय पत्र समेत गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई : पीएमओ अफसर बन हाईकोर्ट पहुंचा, फर्जी परिचय पत्र समेत गिरफ्तार
Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने यहां हाईकोर्ट परिसर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अफसर बताने वाले एक व्यक्ति और उसके कार चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उसकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। इससे उस पर सवार एक वकील घायल हो गया।
विज्ञापन
एक अन्य वकील, जिन्होंने इस घटना को देखा, उन्होंने कार में सवार व्यक्ति को रोका तो उसने खुद को पीएमओ में असिस्टेंट कमिश्नर (प्रोटोकोल) बताया। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसमें वह फर्जी अफसर निकला। उसकी पहचान एम. प्रसाद के रूप में हुई। वह ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उसके पास से पीएमओ का फर्जी परिचय पत्र मिला।
विज्ञापन