दरियादिली: दिवाली में मिला ऐसा उपहार की सभी कर्मचारी रह गए हैरान, कहा- कभी सपने में भी नहीं सोचा था
चलानी ज्वैलरी के मालिक जयंती लाल चयंती ने कहा कि उपहार कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करेंगे और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली आने में बस अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। ऐसे में देश भर में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस और उपहार के रूप में कुछ न कुछ दे रही है। लेकिन इन सब के बीच हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप कहेंगे काश इस कंपनी में हमें भी काम मिल जाता। दरअसल, चेन्नई के एक व्यवसायी ने अपने कर्मचारियों और सहकर्मियों को 1.2 करोड़ रुपये की कार और बाइक उपहार में देकर दिल जीत लिया है। उपहार पाकर सभी कर्मचारी चकित रह गए। चलानी ज्वैलरी के मालिक जयंती लाल चयन्ती ने अपने कर्मचारियों और सहयोगियों को आठ कारें और 18 बाइक उपहार में दीं। इनमें से कुछ को तो आश्चर्य हुआ तो कुछ की खुशी के आंसू छलक पड़े।
कर्मचारियों ने कहा- कभी सपने में भी नहीं सोचा था
अपने मालिक से उपहार मिलने के बाद कई कर्मचारियों को तो आश्चर्य हुआ तो कइयों की खुशी के आसूं छलक पड़े। कर्मचारियों ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वहीं चलानी ज्वैलरी के मालिक जयंती लाल का कहना था कि इस तरह के उपहार कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करेंगे और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ेंगे।
वे सिर्फ कर्मचारी नहीं बल्कि मेरा परिवार: जयंती लाल
वे सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि मेरा परिवार हैं। इसलिए, मैं उन्हें इस तरह के सरप्राइज देकर उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना चाहता था। इसके बाद मैं तहे दिल से बहुत खुश हूं। प्रत्येक मालिक को अपने स्टाफ और सहकर्मियों को उपहार देकर उनका सम्मान करना चाहिए।
बिजनेस का सबसे मजबूत स्तंभ उनके कर्मचारी
मेरे कर्मचारियों ने मेरी बुरी और अच्छी स्थिति में मेरा साथ दिया। इन्होंने मेरे बिजनेस को बढ़ाने में मदद की है जिससे मैं लाभ कमाता है। उन्होंने इस दौरान स्पष्ट किया कि उनका बिजनेस का सबसे मजबूत स्तंभ उनके कर्मचारी ही हैं। जिसकी वजह से वह एक सफल व्यवसायी हैं।