{"_id":"5eb370edc0079e21e2619275","slug":"chemical-gas-leakage-reported-at-lg-polymers-industry-in-rr-venkatapuram-village-visakhapatnam-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vizag Gas Leak: आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस से 11 लोगों की मौत, 800 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vizag Gas Leak: आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस से 11 लोगों की मौत, 800 अस्पताल में भर्ती
Thu, 07 May 2020 10:09 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 07 May 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में जहरीली गैस लीक
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। कंपनी के आसपास के पांच गांवों को खाली कराया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बुलाई एनडीएमए की बैठक
विशाखापट्टनम में हुई घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों से बात की है, मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।
गैस लीक की घटना परेशान करने वाली: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विजग में गैस लीक की घटना परेशान करने वाली है, हम लगातार और करीब से घटना की निगरानी कर रहे हैं। मैं विशाखापट्टनम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने जताया दुख
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि गैस लीक में मरने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मैंने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीमों को आवश्यक राहत उपाय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभूतपूर्व और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। गृह सचिव और जीओआई से बात की है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
800 लोग अस्पताल में भर्ती
विशाखापट्टनम के सीपी आरके मीणा ने कहा कि गैस को निष्प्रभावी कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकतम प्रभाव लगभग डेढ़ किमी तक था लेकिन इसकी गंध लगभग ढाई किमी तक थी। 800 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में कुल आठ व्यक्तियों की मौत हुई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बीमारों से मिलने के लिए अस्पातल रवाना हुए सीएम
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गैस लीक की घटना के बारे में पूछताछ की है और जिले के अधिकारियों को जिंदगी बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने और सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
तीन किलोमीटर तक के इलाके प्रभावित
बताया जा रहा है कि आरआर वेंकटपुरम में स्थित एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस लीक होने की वजह से कंपनी के आसपास के तीन किलोमीटर तक के इलाके प्रभावित हैं।