{"_id":"599526c54f1c1bb42e8b4577","slug":"checking-in-more-than-15-kg-on-domestic-flights-could-now-blow-a-big-hole-in-your-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलो से भारी बैगेज लेकर उड़ान भरने पर 3 गुना ज्यादा देनी होगी फीस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
15 किलो से भारी बैगेज लेकर उड़ान भरने पर 3 गुना ज्यादा देनी होगी फीस
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान डीजीसीए के उस सर्कुलर को दरकिनार कर दिया है, जिसमें डोमेस्टिक फ्लाइट में 15 से किलो से ज्यादा के बैगेज पर 100 रूपये की फीस तय की गई थी। ये फीस 20 किलो तक के बैगेज पर लगाई जा रही थी। इस फैसले के बाद से अब आपकी जेब पर ज्यादा फीस का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
एयरलाइंस इस सर्कुलर से पहले किसी भी कीमत का जुर्माना 20 किलो से ज्यादा का बैगेज ले जाने पर लगाने के लिए स्वतंत्र थीं। अब पुराने नियमों के मुताबिक ही फ्लाइट में सफर करने वालों से बैगेज पर फीस वूसल सकेंगी। जिसमें 15 किलो से ज्यादा बैगेज होने की स्थति में 350 से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से वसूला जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें: Air India के बाद जेट एयरवेज ने भी घटाया फ्लाइट में अपना मेन्यू
विज्ञापन
दो साल पहले एयर इंडिया को छोड़कर अन्य सभी एयरलाइंस ने इकनॉमी फ्लायर्स के लिए 20 किलो से बैगेज घटाकर 15 किलो किया था। 15 किलो से ज्यादा बैगेज होने पर वो 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से फीस वसूल रहे थे।
पढ़ें: खर्च घटाने के लिए Air India का नया फैसला, डोमेस्टिक फ्लाइट्स में नहीं मिलेगा नॉनवेज खाना
कई यात्रियों की कंप्लेन के बाद डीजीसीए ने पिछली गर्मियों में किसी भी एयरलाइंस को 15 से 20 किलो के बीच 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की वसूली न करने के लिए सर्कुलर जारी किया था। जिसे FIA ने दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेंज किया। FIA ने अपनी याचिका में कहा था कि डीजीसीए को इस तरह का सर्कुलर जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।