{"_id":"5b8cd12042c79210c826cd35","slug":"chattisgarh-police-trying-to-implicate-me-in-false-case-said-soni-sori","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पुलिस मुझे झूठे मामले में फंसाना चाहती है: सोनी सोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ पुलिस मुझे झूठे मामले में फंसाना चाहती है: सोनी सोरी
भाषा, छत्तीसगढ़
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
सोनी सोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की नेता एवं आदिवासी कार्यकर्ता सोनी सोरी ने रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस पर छह अगस्त को हुए मुठभेड़ के संबंध में एक झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। इस मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सुकमा जिले के उस व्यक्ति को नहीं जानती जिसने इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सुकमा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि नलकटोंग गांव के रहने वाले सोडी हदमा ने कोन्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोरी और कुछ अन्य लोग वहां के लोगों को उकसाने के लिए आए थे।
विज्ञापन
यह स्थान छह अगस्त को हुई मुठभेड़ स्थल के निकट है।