फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chargesheet filed against Darshan other accused in Renukaswamy murder case news in hindi

रेणुकास्वामी केस: अश्लील मैसेज की वजह से दर्शन ने उठाया खौफनाक कदम; 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र में खुलासा

Wed, 04 Sep 2024 01:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

चित्रदुर्ग में दर्शन फैन क्लब का हिस्सा और आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को इस बहाने से आरआर नगर के एक शेड में यह बताकर लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं। इसी शेड में रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Chargesheet filed against Darshan other accused in Renukaswamy murder case news in hindi
दर्शन थूगुदीप - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद. ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की गई। 3991 पन्नों के आरोपपत्र में 231 गवाहों के बयान हैं। इसे 24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में प्रस्तुत किया गया था। अभिनेता दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत 15 अन्य लोग राज्य के विभिन्न जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नर बी दयानंद. ने कहा, "हमने इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जो न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में हमारे पास तीन चश्मदीद गवाह हैं। 27 गवाहों ने अदालत के समक्ष अपने बयान दिए और अन्य गवाहों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने जांच से समबमधित कई सामग्रियां यहां एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और सीएफएसएल (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, हैदराबाद) को भेजी थीं। हमें उनकी रिपोर्ट मिल गई, लेकिन सीएफएसएल से कुछ रिपोर्ट आनी बाकी है।"
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। उसने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया और यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने  रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रेनुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था। कई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस सूत्रोंने कहा कि रेनुकास्वामी की हत्या के मामले में पवित्रा भी एक आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने रेनुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया और साजिश रची और अपराध में शामिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed