{"_id":"5b9eba55867a557ea77ac703","slug":"charged-with-murder-of-11th-student-after-rape-youth-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद 11वीं की छात्रा की हत्या, गांव के ही युवक पर लगा आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के बाद 11वीं की छात्रा की हत्या, गांव के ही युवक पर लगा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर थानाक्षेत्र में 11वीं की छात्रा (15) का रविवार सुबह घर में ही शव मिला है। आरोप है कि छात्रा से उसी गांव के ही रहने वाले युवक ने रात को दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर सुबह घर में घुसकर छात्रा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घ्घटना स्थल पर पहुंचकर नमूने ले लिए हैं।
छात्रा के पिता शनिवार को मूंढापांडे में रहने वाली बहन के घर गए थे। घर पर छात्रा, उसके दो छोटे भाई और दादा मौजूद थे। पिता का आरोप है कि शनिवार रात को छात्रा के घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को छात्रा के घर से जाते वक्त परिवार के लोगों ने देख लिया था और दादा ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। यह जानकारी छात्रा के के पिता को दी। परिजन भी रात को घर पहुंच गए। यह मामला प्रधान तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को सुबह बातचीत के लिए बुला लिया।
रविवार सुबह दोनों पक्ष प्रधान के घर पहुंचे लेकिन वहां पर कोई बात नहीं बनी। उल्टे छात्रा के ही परिवार को धमकाया। इसके बाद छात्रा के परिजन वापस घर लौट आए। छात्रा और दोनों बेटों को घर पर छोड़कर माता, पिता खेत पर चले गए। आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में घुसकर छात्रा की गला घोंटकर हत्या की और भाग गया। यह जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर शाम तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक मुरादाबाद में ही एक डॉक्टर के पास सहायक का काम करता है।