{"_id":"6678b19223785c2e9d01e319","slug":"channels-in-andhra-said-after-the-formation-of-tdp-government-there-is-a-ban-on-broadcasting-nbf-should-in-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र में चैनल बोले- टीडीपी सरकार बनने के बाद प्रसारण पर रोक लगी, एनबीएफ हस्तक्षेप करे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र में चैनल बोले- टीडीपी सरकार बनने के बाद प्रसारण पर रोक लगी, एनबीएफ हस्तक्षेप करे
Mon, 24 Jun 2024 05:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:07 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश में टीवी चैनलों ने आरोप लगाया है कि टीडीपी की सरकार बनने के बाद प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। चैनलों ने एनबीएफ से अपील करते हुए कहा है कि वह मामले में हस्तक्षेप करे।
विज्ञापन
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : ani
विस्तार
आंध्र प्रदेश के कई टीवी चैनलों ने राज्य में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनने के बाद से उनके चैनल का प्रसारण रोकने का आरोप लगाया है। टीवी9 चैनल समेत कुछ चैनलों ने न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (एनबीएफ) से शिकायत करते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। चैनल ने एनबीएफ से अपील की है कि वह मामले को उच्चतम स्तर पर उठाए, ताकि राज्य में चैनलों का प्रसारण बहाल हो सके।
आरोप है कि राज्य में टीवी9 तेलुगु, साक्षी टीवी, एनटीवी और 10टीवी जैसे कुछ चैनलों का प्रसारण शुक्रवार रात से बंद कर दिया गया। इनमें साक्षी टीवी को वाईएसआर प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के परिवार की जुड़ी कंपनी इंदिरा टेलिविजन लि. कंपनी चलाती है। इन चैनलों का आरोप है कि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में राज्य में टीडीपी के सत्ता में आते ही 6 जून को इन चैनलों का प्रसारण रोक दिया गया था। चैनलों ने एनबीएफ से शिकायत में कहा कि दबाव के चलते प्रमुख केबल ऑपरेटर कोई नोटिस या चेतावनी दिए बिना ही उनके चैनल का प्रसारण रोक रहे हैं। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। प्रसारण पर रोक से न केवल चैनल की दर्शकों के बीच विश्वसनीयता घटेगी, बल्कि साख बनाने में लगी वर्षों की मेहनत भी बेकार हो जाएगी। इन चैनलों ने कहा है कि दूर संचार नियामक (ट्राई) के नियमों का हवाला देने पर भी केबल ऑपरेटर प्रसारण बहाल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद एस निरंजन रेड्डी ने भी इस मामले में ट्राई को जानकारी दी है, लेकिन फिर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल पा रही है।