{"_id":"63f25d9361406a923a0c4db3","slug":"chandrayaan-3-major-test-of-chandrayaan-3-lander-successful-likely-to-be-launched-in-june-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर का प्रमुख परीक्षण सफल, जून में प्रक्षेपित किए जाने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrayan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर का प्रमुख परीक्षण सफल, जून में प्रक्षेपित किए जाने की संभावना
Sun, 19 Feb 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:04 PM IST
सार
इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष के वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता को जांचने के लिए यह परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के जरिए विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उपग्रह की अनुकूलता सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
चंद्रयान (फाइल)
- फोटो : SELF
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से रविवार को बड़ी और अच्छी खबर सामने आई। इसरो की ओर से बताया कि ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का एक प्रमुख परीक्षण सफल रहा। लैंडर का परीक्षण ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी’ (ईएमआई/ईएमसी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह परीक्षण 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच यूआर राव उपग्रह केंद्र में किया गया।
विज्ञापन
इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष के वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता को जांचने के लिए यह परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के जरिए विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उपग्रह की अनुकूलता सुनिश्चित की गई। अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण का सफल होना बड़ी बात है।
विज्ञापन
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती अभियान है। इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 के जरिएचंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है।
विज्ञापन