चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी, दिया खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।
I have been regularly and enthusiastically tracking all updates relating to Chandrayaan - 2 since it was launched on 22nd July 2019. This Mission manifests the best of Indian talent and spirit of tenacity. Its success will benefit crores of Indians.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2019
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंद्नयान 2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जाएगा । भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी।
मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, जिन युवाओं के साथ बंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है।
उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद नियमित रूप से उत्साह के साथ हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं।
मोदी ने कहा, यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इससे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान-2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें । मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।