{"_id":"5d33a63c8ebc3e6d1a13e260","slug":"chandrayaan-2-mission-launch-rehearsal-completed-performance-normal-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत इतिहास रचने को फिर तैयार, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कल, इसरो के जीएसएलवी का रिहर्सल पूरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत इतिहास रचने को फिर तैयार, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कल, इसरो के जीएसएलवी का रिहर्सल पूरा
Sun, 21 Jul 2019 05:14 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 21 Jul 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
इसरो ने चंद्रयान-2 के लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी मार्क 3-एम1 का लॉन्च रिहर्सल पूरा कर लिया है और इसका प्रदर्शन सामान्य पाया गया है। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सोमवार दोपहर 2.43 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण 15 जुलाई को आखिरी समय में इसका प्रक्षेपण रोक दिया गया था। बाद में वैज्ञानिकों ने बताया कि लॉन्च व्हीकल में तकनीकी खराबी के कारण ही प्रक्षेपण रोका गया था। वैज्ञानिकों ने इसरो की इस बात के लिए तारीफ की कि बड़ी दुर्घटना होने के बजाय प्रक्षेपण कुछ समय के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन