चंद्रयान-2: चांद की सतह से 2.1 किमी पहले 'विक्रम' से टूटा संपर्क, पीएम मोदी बोले- यात्रा जारी रहेगी
लाइव अपडेट
India is proud of our scientists! They’ve given their best and have always made India proud. These are moments to be courageous, and courageous we will be!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2019
Chairman @isro gave updates on Chandrayaan-2. We remain hopeful and will continue working hard on our space programme.
Rough breaking of #VikramLander ends and Fine braking phase starts. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/FQnI470yFs
— ANI (@ANI) September 6, 2019
Karnataka: Prime Minister Narendra Modi being briefed at #ISRO monitoring centre. #VikramLander begins its descent in 3.38 minutes. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/TcvJAWkKLb
— ANI (@ANI) September 6, 2019
We are now live on Twitter, Facebook and Youtube. Join us as #VikramLander begins it descent in 20 minutes.#ISRO pic.twitter.com/cshcq11m3z
— ISRO (@isro) September 6, 2019
हमारे वैज्ञानिकों का दम देखेगी दुनिया : मोदी
इस क्षण की प्रतीक्षा इसरो के वैज्ञानिकों के साथ ही दुनिया को भी है। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। इसरो के चीफ के सिवन ने बताया है कि मिशन चंद्रयान योजना के मुताबिक ही आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि चंद्रयान के लैंडिंग की प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य गति से चल रही है।
‘चंद्रयान 2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर प्रस्तावित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से कुछ घंटों पहले इसरो अध्यक्ष के सिवन ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित लैंडिंग के लिए चीजें योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। सिवन ने कहा कि हम इसका (लैंडिंग का) बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है।
चंद्रयान-2 और चंद्रयान-1 में अंतर
इसरो ने अपने ट्विटर हैंडिल पर भी लाइव लैंडिंग देखे जाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग को देखा जा सकता है। यूट्यूब चैनल सात सितंबर की तारीख में रात के एक बजकर 10 मिनट पर लाइव हो जाएगा। दूरदर्शन भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का मौका देगा। डीडी नेशनल चैनल पर रात के एक बजे से लाइव टेलिकास्ट होगा। इसके अलावा दूरदर्शन के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर भी लैंडिंग का लाइव प्रसारण होगा।
चंद्रयान-2: 'विक्रम' से टूटा संपर्क, पीएम मोदी बोले- यात्रा जारी रहेगी, हिम्मत के साथ चलें
ऐसे पल जीने का मौका सबको नहीं मिलता। सबको इतिहास बनते देखने का मौका नहीं मिलता। इसलिए हम खुशनसीब हैं जो उस लम्हे को जी पाएंगे जब अपना भारत चांद पर कामयाबी का मजबूत कदम, 'चुपचाप' रख देगा।आज देर रात 'विक्रम' पर सवार सवा अरब ख्वाब चंद्रमा की पथरीली धरती पर सपनीले रास्तों की बुनियाद रखेंगे। छह चक्कों वाला 'प्रज्ञान' जब 'विक्रम' से विदा लेकर अपना रास्ता तय करने चांद की धरती छू लेगा तो समझिए कि हम उस कतार में आ गए जहां दुनिया में चुनिंदा देश शामिल हैं।
आपकी पसंदीदा वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम पर 'चंद्रविजय' की खास कवरेज लगातार जारी है। चंद्रयान-2 लॉन्च से लेकर अब तक का सफर हो या प्रज्ञान और विक्रम के नामकरण का किस्सा या आगे मिशन चंद्रयान में क्या होने वाला....हर जानकारी आपको हमारी साइट पर पढ़ने को मिलेगी।
रात 12 बजे से अमर उजाला डॉट कॉम वेबसाइट, फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर आपको मिलेगी चंद्रयान-2 की LIVE कवरेज।
तो अमर उजाला के साथ बनिए इतिहास के साक्षी।
- अमर उजाला फेसबुक पेज
- अमर उजाला यूट्यूब चैनल
- चंद्रयान-2 की सभी खबरें एकसाथ