फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-1 spotted orbiting the moon by NASA

NASA की सफलता, ढूंढ निकाला 8 साल  से गुम भारत का पहला चंद्रयान

Sun, 12 Mar 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sun, 12 Mar 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-1 spotted orbiting the moon by NASA

भारत का पहला चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 अंतरिक्षयान जो कि ईसरो से संपर्क टूटने के बाद अंतरिक्ष में ही गुम हो गया था नासा के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। नासा ने एक नई तकनीकी के जरिए अंतरिक्षयान को खोज निकालने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


मिशन चंद्रयान-1 दो साल के लिए अक्टूबर 2008 में भेजा गया था लेकिन महज 10 महीने में ही इसका संपर्क टूट गया था।  29 अगस्त, 2009  को ईसरो का संपर्क यान से टूट गया था। जिसके बाद ईसरो अधिकारियों ने यान को खोजने में लगातार प्रयास किए लेकिन यान का कुछ भी पता नहीं चल सका। चंद्रायन-1 को 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान(पीएसएलवी) से लांच किया गया था।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रयान-1 चंद्रमा की सतह से 200 किलोमीटर ऊपर परिक्रमा कर रहा है। इसे अमेरिकी स्पेस एजेंसी की जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी की मदद से खोज निकाला गया। नासा की तरफ से बताया गया कि 'चंद्रायन-1 को ढूंढना आसान था, लेकिन हमने तालमेल के जरिए भारत के चंद्रायन-1 को ग्राउंड बेस्ड रेडार  के माध्यम से ढूंढ निकालने में सफल हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed