BJP: बावनकुले बोले- महाराष्ट्र आने से पहले माफी मांगें राहुल गांधी, वापस लें सावरकर पर की गई टिप्पणियां
बावनकुले ने कहा, अगर राहुल गांधी मातोश्री (ठाकरे के मुंबई स्थित घर) जाते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन राहुल गांधी ने बार-बार और जानबूझकर सावरकर पर निशाना साधा है। इसलिए, महाराष्ट्र आने से पहले उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के खिलाफ की गई अपनी सभी टिप्पणियों को वापस लेना चाहिए। बावनकुले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए राहुल गांधी के मुंबई आने की संभावना के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गिरा दी गई थी एमवीए सरकार
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बैनर तले उद्धव ठाकरे की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की पहले महाराष्ट्र में सरकार थी। हालांकि, पिछले साल शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में इस सरकार को गिरा दिया गया था। शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया था। भाजपा ने गांधी पर सावरकर का बार-बार 'अपमान' करने का आरोप लगाया है।
मातोश्री जाने पर आपत्ति नहीं, लेकिन टिप्पणियों के लिए माफी मांगें राहुल: बावनकुले
बावनकुले ने कहा, अगर राहुल गांधी मातोश्री (ठाकरे के मुंबई स्थित घर) जाते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन राहुल गांधी ने बार-बार और जानबूझकर सावरकर पर निशाना साधा है। इसलिए, महाराष्ट्र आने से पहले उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए और सावरकर के खिलाफ अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता को मजबूत करने के अपनी पार्टी के प्रयासों के तहत हाल ही में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद ठाकरे के साथ उनकी संभावित बैठक की चर्चा शुरू हो गई है।
उद्धव ठाकरे ने बताया था सावरकर को 'आदर्श'
ठाकरे ने पिछले महीने मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि वह सावरकर को अपना 'आदर्श' मानते हैं और कांग्रेस नेता को उनका 'अपमान' करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा था कि एमवीए का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा था कि गांधी द्वारा उकसाने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं। गांधी ने पिछले महीने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा द्वारा बार-बार की माफी की मांग के बारे में पूछे जाने पर कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।
और भी पढ़ें...
- 'अगर मुझे CM बनने का मौका मिला तो अजित पवार को आगे करूंगा', जानें अठावले के इस बयान के क्या मायने
- महाराष्ट्र के मंत्री ने रखा प्रस्ताव, विधवाओं को कहा जाए ‘गंगा भागीरथी’
- उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से की मुलाकात, एनसीपी अध्यक्ष बोले- राजनीति में शिष्टाचार का हुआ पतन
- महाराष्ट्र: सावरकर के पोते ने राहुल गांधी पर किया मानहानि का मुकदमा, बोले- आए दिन देते हैं गलत बयान