फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister lodha proposes use of word Ganga Bhagirathi to refer to widows

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री ने रखा प्रस्ताव, विधवाओं को कहा जाए ‘गंगा भागीरथी’

Thu, 13 Apr 2023 02:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

कुछ सामाजिक और महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव की आलोचना की है। उनका कहना है ऐसे अनुचित फैसलों की जगह महिलाओं के समान अधिकार और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Maharashtra minister lodha proposes use of word Ganga Bhagirathi to refer to widows
मंगल प्रभात लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधवाओं को सम्मान देने के लिए एक नए शब्द का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि विधवा महिलाओं को गंगा भागीरथी कहकर बुलाना चाहिए। इस बारे में लोढ़ा ने बुधवार को एक पत्र प्रधान सचिव को लिखा। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

हालांकि कुछ सामाजिक और महिला कार्यकर्ताओं ने इसकी आलोचना की है। उनका कहना है ऐसे अनुचित फैसलों की जगह महिलाओं के समान अधिकार और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

दिव्यांगों को मिला सम्मान

पत्र में मंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले विकलांगों के लिए दिव्यांग शब्द का सुझाव दिया था. इसके पीछे की वजह ’विकलांग’ व्यक्तियों को यह शब्द अपमानजनक लगता था। बाद में केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर दिव्यांग को आधिकारिक शब्द बना दिया। इससे दिव्यांगों को समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है और उनके प्रति समाज के दृष्टिकोण में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र में विधवा महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए विधवा के स्थान पर गंगा भागीरथी शब्द का प्रयोग करने के लिए एक उत्तम प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए और उस पर चर्चा की जानी चाहिए। इस प्रस्ताव से कुछ सामाजिक कार्यकर्ता खुश नहीं  हैं, वे आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कोई फैसला नहीं लिया गया

इस पर मंत्री ने कहा कि मामला केवल विचाराधीन है। इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जब तक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जाता है और विभाग में ठीक से चर्चा नहीं होती है, तब तक कोई आदेश नहीं दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed