Maharashtra: 'अगर मुझे CM बनने का मौका मिला तो अजित पवार को आगे करूंगा', जानें अठावले के इस बयान के क्या मायने
गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर एनसीपी नेता अजीत पवार उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि अगर उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वे पवार को पद के लिए आगे करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी नेता अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने की अटकलें इन दिनों खूब चर्चाओं में है। इसी बीच एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर उन्हें महाराष्ट्र का सीएम बनने का मौका मिला तो वह अपना पद अजीत को दे देंगे। गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर एनसीपी नेता अजीत पवार उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि अगर उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वे पवार को पद के लिए आगे करेंगे। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता नहीं है कि अजीत भाजपा में शामिल होंगे।
शरद पवार के भतीजे हैं अजीत
एनसीपी नेता अजीत पवार ने शनिवार को कहा था कि मैंने शुक्रवार को अपने कार्यक्रमों को रद्द किया था। क्योंकि पूरे महाराष्ट्र के लंबे दौरे के कारण अस्वस्थ था। पवार ने कहा था कि इसलिए कोई अटकलें ना लगाएं, जिससे भ्रम पैदा हो। इसपर अठावले ने कहा कि अजीत पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। उन्होंने अजीत को कई विभाग और पद दिए हैं। वह अस्वस्थ थे और इसी वजह से उनसे संपर्क नहीं हो सका। मुझे लगता है कि अजीत भाजपा में शामिल नहीं होंगे।
80 घंटे चली थी सरकार
बता दें, 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता अजीत ने 23 नवंबर को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, उनकी सरकार केवल 80 घंटे ही चल सकी। अठावले ने कहा कि अगर अजीत हमारी पार्टी में शामिल होते हैं तो मुझे खुशी होगी। अगर हमारी पार्टी को सीएम पद के लिए मौका मिलता है, तो हम अपना मौका अजीत को दे देंगे।