फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrababu said non confidence motion was a fight between the majority of the BJP and our ethics

अविश्वास प्रस्ताव भाजपा के बहुमत और हमारी नैतिकता के बीच लड़ाई थी: नायडू

Sat, 21 Jul 2018 08:38 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 21 Jul 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
chandrababu said non confidence motion was a fight between the majority of the BJP and our ethics

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ हमारा अविश्वास प्रस्ताव नैतिकता बनाम बहुमत की लड़ाई थी। उन्होंने टीडीपी के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए अन्य विपक्षी दलों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए बयान को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि 14वीं वित्त आयोग कह चुका है कि किसी राज्य को विशेष दर्जा देने में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इस मुद्दे पर सरकार को फैसला लेना होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी आंध्र प्रदेश  को विशेष दर्जा देने से इनकार करने पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने खुद की तुलना दागी नेता से किए जाने को भी गलत बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने अपने भाषण में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को नायडू से ज्यादा परिपक्व बताया था। टीडीपी प्रमुख ने कहा कि न तो मोदी और न ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र और तेलंगाना के बीच समस्याओं को सुलझाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने हमें अपमानित किया।   

नायडू ने कहा कि टीडीपी ने 2014 में एनडीए में इस आश्वासन पर शामिल हुए थे कि आंध्र के लोगों को न्याय मिलेगा। हम सत्ता के भूखे नहीं हैं और न ही हमने कभी कैबिनेट में हिस्सेदारी मांगी लेकिन हमारे साथ न्याय नहीं किया गया। 


उन्होंने फिर दोहराया कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएंगी और केंद्र में टीडीपी अहम भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed