फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre writes to Ladakh Puducherry over rising weekly Covid cases testing & positivity rate Latest News Update

कोरोना अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुडुचेरी और लद्दाख को लिखा खत, संक्रमण के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

Sat, 20 Nov 2021 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Nov 2021 05:07 PM IST
सार

इससे पहले मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकारों को खत लिखकर हालात की समीक्षा करने और टेस्टिंग को बढ़ाने को कहा था, ताकि जल्द से जल्द कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
Centre writes to Ladakh Puducherry over rising weekly Covid cases testing & positivity rate Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुडुचेरी और लद्दाख को पत्र लिखा है। इसमें कोरोना के बढ़ते साप्ताहिक मामले, टेस्टिंग और संक्रमण दर पर चिंता जताई गई है। मंत्रालय ने अपील की है कि हालात पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इससे पहले मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकारों को खत लिखकर हालात की समीक्षा करने और टेस्टिंग को बढ़ाने को कहा था, ताकि जल्द से जल्द कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन


लद्दाख के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश ने 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक नए मामलों में 362 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 27 अक्तूबर को खत्म हुए सप्ताह में कोरोना का आंकड़ा 34 था। यह संख्या 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 157 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि यह भी चिंताजनक है कि केंद्रशासित प्रदेश में साप्ताहिक सकारात्मकता में 156 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा भी 26 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.5 प्रतिशत और 16 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.9 प्रतिशत था। उन्होंने लिखा कि विभिन्न जिलों में साप्ताहिक मामलों, परीक्षण और सकारात्मकता दर के संबंध में चिंताजनक रुझान देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आहूजा ने पुडुचेरी के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे अपने पत्र में कहा कि 9 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 168 मामलों से साप्ताहिक नए मामलों में 41.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 16 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यहां 238 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में साप्ताहिक मामलों और सकारात्मकता दर के संबंध में चिंताजनक रुझान देखे गए हैं। चार में से तीन जिलों ने साप्ताहिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed