{"_id":"60c68780c9de1a6c250506d3","slug":"centre-there-was-no-tampering-with-the-governments-email-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र: सरकार की ई-मेल प्रणाली में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र: सरकार की ई-मेल प्रणाली में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई
Mon, 14 Jun 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 04:02 AM IST
विज्ञापन
Ravishankar Prashad
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने रविवार को कहा, सरकार की ई-मेल प्रणाली में कोई साइबर छेड़छाड़ नहीं हुई। इस प्रणाली का प्रबंध नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि एयर इंडिया, बिग बास्केट और डोमिनोज जैसी इकाइयों के डाटा में सेंध लगने से एनआईसी के ई-मेल खाते और पासवर्ड हैकर के पास चले गए हैं।
विज्ञापन
एनआईसी ईमेल प्रणाली में दो तरह की ऑथेंटिफिकेशन और 90 दिनों के भीतर पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाए किए गए हैं। साथ ही एनआईसी ई-मेल का पासवर्ड बदलने के लिए मोबाइल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की जरूरत होती है और गलत मोबाइल ओटीपी डालने पर पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन