फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre in Supreme court said Report on authenticity of audio clips of Biren Singh role Manipur violence ready

SC: मणिपुर की ऑडियो क्लिप की सत्यता रिपोर्ट जल्द होगी कोर्ट में पेश, बीरेन सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Thu, 17 Apr 2025 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

याचिका में आरोप लगाया गया कि लीक ऑडियो में पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह की आवाज है, जिसमें वे हिंसा भड़काते सुनाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी में बढ़ती बगावत और नाराजगी को देखते हुए एन बीरेन सिंह ने बीती फरवरी में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
centre in Supreme court said Report on authenticity of audio clips of Biren Singh role Manipur violence ready
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि मणिपुर की लीक ऑडियो को लेकर फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की रिपोर्ट तैयार है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। इस ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह की आवाज है, जिसमें वे लोगों को हिंसा के लिए भड़काते सुनाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि रिपोर्ट तैयार है और उसे जल्द ही सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अब 5 मई को होगी सुनवाई
सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए वकील की दलील को मानते हुए सुनवाई 5 मई तक के लिए टाल दी। गौरतलब है कि कुकी मानवाधिकार संगठन (KOHUR) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि लीक ऑडियो में पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह की आवाज है, जिसमें वे हिंसा भड़काते सुनाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी में बढ़ती बगावत और नाराजगी को देखते हुए एन बीरेन सिंह ने बीती फरवरी में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: वक्फ संशोधन कानून पर  शीर्ष कोर्ट में सुनवाई; बीते दिन नए कानून के बारे में पीठ ने उठाए थे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक ऑडियो को लेकर पूर्व सीएम पर लगे गंभीर आरोप
याचिकाकर्ता कुकी संगठन की तरफ से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह की कथित संलिप्तता की जांच के लिए अदालत की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग की। लीक ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व सीएम मैतई संगठनों को भड़काते हुए और उन्हें सरकार के हथियार और गोला बारूद लूटने के लिए उकसाते सुनाई दे रहे हैं। प्रशांत भूषण ने अदालत में दावा किया कि ट्रुथ लैब ने ऑडियो में एन बीरेन सिंह की आवाज होने की पुष्टि की है, लेकिन अदालत ने ट्रुथ लैब की रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया। 

ये भी पढ़ें- केरल हाईकोर्ट: धोखाधड़ी मामले में खनन कंपनी की याचिका का लिया संज्ञान, केंद्र और CM विजयन की बेटी को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed