फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre govt gift to North Bengal, bridge worth Rs 1190 crore will be built on Teesta river

उत्तर बंगाल को केंद्र का तोहफा: तीस्ता नदी पर बनेगा 1190 करोड़ का पुल, इन क्षेत्रों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Fri, 07 Feb 2025 10:21 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, दार्जिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो, दार्जिलिंग Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने तीस्ता नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए 1190 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे उत्तर बंगाल के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुधार में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Centre govt gift to North Bengal, bridge worth Rs 1190 crore will be built on Teesta river
नितिन गडकरी और राजू बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दार्जिलिंग के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू बिष्ट ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने तीस्ता नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए 1190 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे उत्तर बंगाल के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुधार में मदद मिलेगी। यह पुल पुराना और जर्जर हो चुके कोरनेशन ब्रिज का विकल्प बनेगा। राजू बिष्ट ने बताया कि पुल में 6.85 किमी लंबी अप्रोच रोड भी शामिल है, जो दार्जिलिंग के सेवोके को एलेनबारी से जोड़ेगी। इससे दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, सिक्किम, सिलीगुड़ी और दुआर क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। चालू संसद सत्र के दौरान, सांसद राजू बिष्टा ने कोरनेशन ब्रिज के विकल्प की स्थिति पर एक प्रश्न उठाया और किसी भी मौजूदा चुनौती के बारे में जानकारी मांगी।

विज्ञापन


इसके जवाब में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुष्टि की कि नए पुल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है और अनुमोदन के लिए तैयार है। परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद इसे शुरू होने की तारीख से लगभग 36 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरनेशन पुल 1937 में बनाया गया था।
विज्ञापन


यह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। खासकर 2011 और 2015 में आए भूकंपों के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई है। प. बंगाल सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसका कोई महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य नहीं किया है। नया पुल न केवल उत्तर बंगाल के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाएगा, बल्कि यात्रा की दूरी को 14 किमी तक कम कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed