{"_id":"633ac98f947402747a397fc9","slug":"centre-government-says-no-proposal-to-scrap-minority-affairs-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govt: अल्पसंख्यक मंत्रालय को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं, गोयल बोले- भारत की आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Govt: अल्पसंख्यक मंत्रालय को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं, गोयल बोले- भारत की आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत
Mon, 03 Oct 2022 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:54 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें यह भी कहा गया था कि सरकार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ विलय कर सकती है। इस रिपोर्ट के बाद चल रही अफवाहों को सरकार ने सोमवार को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म करने की चल रही अटकलों को लेकर सरकार ने स्थिति साफ की है। सरकार ने सोमवार को साफ किया कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण एक मीडिया रिपोर्ट के जवाब में आया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें यह भी कहा गया था कि सरकार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ विलय कर सकती है। इस रिपोर्ट के बाद चल रही अफवाहों को सरकार ने सोमवार को खत्म कर दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस बारे में ट्वीट करके कहा कि ऐसी कोई भी योजना सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। बाद में पीआईबी फैक्ट चेक के इस ट्वीट को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने री-ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
भारत की आबादी उसकी ताकत: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार देर शाम भाजपा की दिल्ली इकाई के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल की किताब 'ऐसे थे भारत के गांव' का विमोचन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने भारत की आबादी को देश की ताकत बताते हुए कहा कि भारत की 130 करोड़ की आबादी बोझ नहीं है, बल्कि ताकत है। इसी ताकत के कारण देश एक बड़ा बाजार बन सका है। इस दौरान उन्होंने गांवो तक प्रौद्योगिकी के विस्तार को लेकर भी चर्चा की। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गांवों में प्रौद्योगिकी और मोबाइल फोन का प्रसार बढ़ा है तथा ग्रामीणों को भी एक जगह ही सारी सूचनाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की 130 करोड़ की आबादी हमारे लिए बोझ नहीं है। जब मैं वाणिज्य मंत्री के तौर पर कोई मुक्त व्यापार समझौता करता हूं या विदेश में निवेश के लिए बात करता हूं तो वे भारत में निवेश करके हमारे ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। उन्हें पता है कि 130 करोड़ भारतवासी कैसे एक बड़ा बाजार बन गए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, सांसद रमेश विधूड़ी, विधायक बिजेंद्र गुप्ता सहित कई अतिथि मौजूद थे।