फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre blames UP govt for not providing land for Gorakhpur AIIMS

केंद्र और यूपी सरकार के बीच उलझा गोरखपुर में बनने वाला एम्स 

Fri, 29 Apr 2016 10:50 PM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 10:50 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्री नड्डा बोले राज्य सरकार द्वारा बताई गई जमीन में स्पष्टता नहीं
  • नड्डा ने फिर लिखा मुख्यमंत्री अखिलेश को पत्र

विज्ञापन
Centre blames UP govt for not providing land for Gorakhpur AIIMS
एम्स

विस्तार

गोरखपुर में एम्स के निर्माण के सपने को हकीकत में बदलने में अभी लंबा वक्त लगेगा। एम्स के निर्माण की घोषणा के दो साल बाद अब तक इस संस्था के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा पाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित जमीन पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा सड़क संपर्क का बड़ा सवाल भी अब तक अनसुलझा है।
विज्ञापन


निर्माण प्रक्रिया शुरू होने में हो रही देरी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री अलिखेश यादव को बुधवार को पत्र लिखकर प्रस्तावित जमीन से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट करने की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि धन की कमी का कोई सवाल नहीं है। मुख्य सवाल मानक के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने और निर्माण स्थल से सड़क संपर्क का है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने एम्स के लिए पहले बीआरडी कॉलेज से 9 किमी दूर खुटहन में जगह सुझाई थी। इस जमीन का विवाद न्यायालय के अधीन होने कारण इस प्रस्ताव को टाल दिया गया। नए सिरे से धुरियापुर चीनी मिल की जमीन का प्रस्ताव दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस जमीन पर भी स्पष्टता का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार अगर गंभीर होती तो एम्स के निर्माण के लिए सारी बाधाएं खत्म कर जमीन केंद्र को इस परियोजना के लिए सौंप चुकी होती। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने भी कहा कि नए सिरे से प्रस्तावित जमीन पर भी स्पष्टता का अभाव है। इसके अलावा सड़क संपर्क का मामला भी नहीं सुलझा है। निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जा सके, इसके लिए उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed