फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre asks states to mitigate heat wave impact in view of mass gatherings amid elections

Mansukh Mandaviya: 'लू का बढ़ गया खतरा...', मनसुख मंडाविया ने राज्यों-UTs को दिया योजना बनाने का निर्देश

Wed, 03 Apr 2024 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत से देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है, जिसके कारण लू का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Centre asks states to mitigate heat wave impact in view of mass gatherings amid elections
मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन पर चर्चा की और राज्यों में मौसम विभाग के अलर्ट प्राप्त होते ही समय पर कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे लोकसभा चुनावों के बीच खासतौर पर सामूहिक समारोहों के लिए लू के प्रभाव को कम करने के लिए एक योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच समय पर जगरूकता इस तरह की गरम हवाओं के गंभीर प्रभाव को कम करने में बहुत मदद करेगी। 

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमएडी) ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि इस साल देश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मंडाविया ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत से देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है, जिसके कारण लू का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम चुननाव 2024 अपने दरवाजे पर है, जिसमें व्यापक जनभागीदारी की उम्मीद है और जनता की भागीदारी के बिना यह महान आयोजन पूरा नहीं होगा। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन बातों का ध्यान रखते हुए सभी हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई और मंत्रालय को राज्यों के साथ समन्वय में तत्काल उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घर पर बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने पर जोर दिया। 

विज्ञापन

मंडाविया ने कहा कि लू के लक्षण होने पर व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान मंदिर जाना चाहिए या जिला अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इससे पहले 29 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 29 फरवरी को सभी राज्यों को लू पर एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें राज्यों के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा तैयार की गई कार्य योजना साझा की गई थी। उन्होंने कहा कि सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हम लोकतंत्र के इस महापर्व को पूरे उत्साह औ व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed