{"_id":"634ec635ffa28d5260070fc4","slug":"centre-appoints-bharati-das-as-controller-general-of-accounts-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"New CGA: केंद्र ने तत्काल प्रभाव से भारती दास को बनाया लेखा महानियंत्रक, जानें उनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New CGA: केंद्र ने तत्काल प्रभाव से भारती दास को बनाया लेखा महानियंत्रक, जानें उनके बारे में सबकुछ
Tue, 18 Oct 2022 08:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:59 PM IST
सार
भारती दास 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं। भारती दास ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की है। इतना ही नहीं, उन्होंने कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में एमएससी भी कर रखी है।
विज्ञापन
भारती दास।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के लिए लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की नियुक्ति कर दी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, आईसीएएस अधिकारी भारती दास को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के लिए लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पद ग्रहण करेंगी। वह 27वीं महालेखा नियंत्रक होंगी।
विज्ञापन
कौन हैं भारती दास?
भारती दास 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं। भारती दास ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की है। इतना ही नहीं, उन्होंने कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में एमएससी भी कर रखी है।
विज्ञापन
कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं भारती दास
वे इस नियुक्ति से पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के खातों की प्रधान मुख्य नियंत्रक, विदेश मंत्रालय के खातों के प्रधान मुख्य नियंत्रक और खातों के प्रधान मुख्य नियंत्रक के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार को जारी वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए मुख्य लेखा नियंत्रक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निदेशक और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय की उप सचिव भी रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लेखा महानियंत्रक (सीजीए) केंद्र सरकार का लेखांकन मामलों के लिए 'प्रमुख सलाहकार' होता है। CGA एक तकनीकी रूप से सुदृढ़ प्रबंधन लेखा प्रणाली की स्थापना और प्रबंधन और केंद्र सरकार के खातों को तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए जिम्मेदार है। महालेखा नियंत्रक केंद्र सरकार के लिए राजकोष नियंत्रण और आंतरिक लेखा परीक्षा के लिए भी जिम्मेदार है।