फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre announced Foreign funding under prior permission category has to be spent within 4 years

FCRA: विदेशी चंदे को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दान की राशि को चार साल में करना होगा खर्च

Mon, 07 Apr 2025 10:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 10:27 PM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) की पूर्व अनुमति श्रेणी के तहत विदेश से चंदा लेने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे 4 वर्षों के भीतर खर्च करना होगा।

विज्ञापन
Centre announced Foreign funding under prior permission category has to be spent within 4 years
विदेशी चंदा - फोटो : freepik

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को संगठनों को विदेशों से मिलने वाले चंदे को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार को कहा कि विदेश से मिलने वाली चंदे की राशि को चार वर्षों के भीतर खर्च करनी होगी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) की पूर्व अनुमति श्रेणी के तहत विदेश से चंदा लेने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे 4 वर्षों के भीतर खर्च करना होगा।
विज्ञापन


मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि एफसीआरए के तहत पंजीकृत कोई भी व्यक्ति आवेदन करके पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कोई विदेशी योगदान स्वीकार कर सकता है। ऐसी पूर्व अनुमति उन विशिष्ट गतिविधियों या परियोजनाओं के लिए वैध होगी, जिनके लिए इसे विशिष्ट स्रोत प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एफसीआरए की धारा 46 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया कि विदेश से चंदा हासिल करने और उसका उपयोग करने की वैधता अवधि पूर्व अनुमति के लिए आवेदन की मंजूरी की तारीख से क्रमशः तीन और चार वर्ष होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tahawwur Rana: अमेरिकी अदालत से तहव्वुर राणा को बड़ा झटका, प्रत्यर्पण को रोकने की मांग वाली याचिका हुई खारिज

गृह मंत्रालय ने एफसीआरए पंजीकृत एनजीओ की वैधता अवधि बढ़ाई
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकृत उन गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की वैधता अवधि 30 जून तक बढ़ा दी थी।  मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा था कि केंद्र सरकार ने जनहित में ऐसी संस्थाओं के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है जिनकी वैधता 31 मार्च तक बढ़ाई गई थी और जिनका नवीनीकरण आवेदन लंबित है।

उन एफसीआरए पंजीकृत संस्थाओं की वैधता भी बढ़ा दी जाएगी जिनकी पांच वर्ष की वैधता अवधि एक अप्रैल से 30 जून के बीच समाप्त हो रही है और जिन्होंने पांच वर्ष की वैधता अवधि समाप्त होने से पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed