फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre and states to tackle drought jointly

सूखे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का लिया केंद्र-राज्यों ने संकल्प

Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
सार

  • सूखे पर केंद्र और यूपी ने मिलाए हाथ 
  • सूखे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प 

विज्ञापन
Centre and states to tackle drought jointly
अखिलेश-मोदी की मुलाकात

विस्तार

यूपी में सूखे के हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संग लंबी मंत्रणा की। पीएम मोदी ने खुद से मुख्यमंत्रियों को सूखे के हालातों की समीक्षा के लिए बुलाया था। इस कवायद में उनकी सबसे पहली मुलाकात यूपी के मुख्यमंत्री से हुई। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रीयों से भी अलग-अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


पीएम ने अखिलेश के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यूपी में सूखे और पानी की कमी की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद केंद्र और यूपी दोनों ने सूखे से निपटने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यूपी ने 2015-16 के रबी सीजन के लिए सहायता हेतु नया ज्ञापन सौंपा है। प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसकी अविलंब प्रक्रिया पूरी करके सहायता राशि तुरंत मुहैया कराई जाए। 
विज्ञापन


चर्चा की शुरूआत करते हुए पीएम ने कह दिया कि सूखे के कारण लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं का निवारण करने के लिए केन्द्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सूखे से बचाव के लिए मध्य और दीर्घकालिक समाधानों पर ध्यान केन्द्रित करने का भी आह्वान किया। जल संरक्षण और जलाशयों को दोबारा भरने की योजना बनाने के लिए उन्होंने रिमोट सेंसिंग और उपग्रह से चित्र लेने जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने पर बल दिया। वैज्ञानिक परामर्श के आधार पर फसल की पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता और जल प्रबंधन को बेहत्तर बनाने पर जोर देते हुए समुदाय की भागीदारी विशेषकर महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे पर केंद्र और यूपी ने मिलाए हाथ 

Centre and states to tackle drought jointly
मोदी-अखिलेश

तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूखे के वजह से लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं के निवारण के लिए किए गए अपने प्रयासों से पीएम मोदी को अवगत कराया। इनमें पेयजल का प्रावधान, बुंदेलखंड में जरूरतमंदों के लिए भोजन, रोजगार, मवेशियों के लिए जल और चारा तथा दीर्घ और मध्य कालिक समाधानों के लिए प्रयास शामिल हैं।

अखिलेश ने पीएम को बताया कि राज्य ने सच्चे मायनों में पीएम फसल बीमा योजना लागू करने के लिए भी आरंभिक कदम उठाए हैं। उन्होंने टैंकों, तालाबों और खेत तालाबों सहित 78,000 जलाशयों को फिर चालू करने और बहाल करने, एक लाख नए जलाशयों तथा रिचार्ज स्ट्रक्चर्स के लिए कार्ययोजना साझा की। यह कार्य मनरेगा और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं में उपलब्ध धन का उपयोग करते हुए संपन्न किया जाएगा। 

वहीं केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि एनडीआरएफ के अंतर्गत राज्य की देय राशि के समायोजन के बाद उसको 934.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा
चुकी है। यह राशि वर्ष 2015-16 के लिए एनडीआरएफ में केन्द्र के अंश के रूप में जारी 506.25 करोड़ रुपये की राशि के अतिरिक्त है। इसके अलावा वर्ष
2016-17 के लिए एनडीआरएफ की 265.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

नीति आयोग ने भी बुंदेलखंड पैकेज के लिए धनराशि जारी करने हेतु पहले से उठाए जा चुके कदमों की जानकारी दी। पीएम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री की हुई बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के अलावा केंद्र और राज्यों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed