{"_id":"5ea3a3158ebc3e908644db59","slug":"central-team-sought-complete-details-from-investigating-committee-causes-of-death-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: केंद्रीय टीम ने बंगाल में मौत के कारणों की जांच करने वाली कमेटी से मांगा ब्योरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: केंद्रीय टीम ने बंगाल में मौत के कारणों की जांच करने वाली कमेटी से मांगा ब्योरा
Sat, 25 Apr 2020 08:11 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम के प्रमुख ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिखकर उस तरीके का ब्योरा देने को कहा, जिससे किसी की मौत संक्रमण से होने या न होने की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
इस पर मुख्य सचिव ने दावा किया कि केंद्र के निर्देश के अनुसार ही कदम उठाए गए हैं। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने पांच डॉक्टरों की समिति गठित की है, जो मौत के कारणों की जांच करती है। राज्य के आंकड़ों पर लगातार उठ रहे सवालों के कारण केंद्र ने दो अंतर मंत्रालयी टीमों को भेजा था।
विज्ञापन
कोलकाता गई टीम के प्रमुख अपूर्व चंद्र ने पत्र में पूछा कि क्या यह समिति आईएमसीआर के निर्देशों का पालन कर रही है? देर शाम मुख्य सचिव सिन्हा ने कहा, स्वास्थ्य विभाग ने पत्रों का जवाब दे दिया है। उन्होंने माना कि राज्य में कोरोना पॉजीटिव 57 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इनमें 39 की मौत अन्य परेशानियों से हुई। इसलिए उनकी रिपोर्ट में संक्रमण का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
यह जानकारियां मांगी
- डॉक्टरों की समिति के गठन वाले राजकीय आदेश की प्रति
- मामलों का ब्योरा, जिसमें समिति ने संक्रमितों की मौत हादसे या अन्य कारण से मानी
- समिति को मौत के कारण का आकलन करने में लगने वाला समय और तरीका