फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Central Team reached Uttar Pradesh to investigate Jal Jeevan Mission women told the story of change

Uttar Pradesh: जल जीवन मिशन की थाह लेने उत्तर प्रदेश पहुंची टीम, महिलाओं ने सुनाई बदलाव की कहानी

Tue, 10 Oct 2023 08:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 10 Oct 2023 08:57 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विनी महाजन की अगुआई में पांच सदस्यीय दल जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जानने के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। 

विज्ञापन
Central Team reached Uttar Pradesh to investigate Jal Jeevan Mission women told the story of change
जल जीवन - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विनी महाजन की अगुआई में पांच सदस्यीय दल जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जानने के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। मंगलवार को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सीधे सचिव विनी महाजन की अगुवाई में यह टीम मोहनलालगंज के उदयपुर गांव पहुंची। यहां उन्होंने हर घर नल से जल पहुंचाने की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। क्लोरीनेशन प्लांट से लेकर ओवरहेड टैंक तक का मुआयना किया। इसके बाद जब विनी महाजन गांव की महिलाओं से मुखातिब हुईं तो उन्होंने घरों में नल से पानी पहुंचने के बाद जीवन में आए बदलाव की कहानी सुनाई।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन ने दिलाई बीमारी से मुक्ति
मोहनलालगंज के उदयपुर गांव की महिलाओं ने एक-एक करके उन्हें बताया कि उनके लिए यह योजना सुविधाओं का खजाना है। इसके पहले उन्हें पानी लेने के लिए हैंडपंप या कुओं तक जाना होता था। गर्मियों में हैंडपंप पानी छोड़ देते थे तो भरी दोपहरी में उन्हें कुएं से पानी निकालना होता था। खुला कुआं एक तरह से बीमारी का घर था। उदयपुर गांव की प्रधान श्यामा देवी ने  गांव में आए बदलाव की कहानी विनी महाजन और उनकी टीम को सुनाते हुए कहा कि टंकी बनने और घर तक पानी आने की यह यात्रा बेहद सुखद और आश्चर्यजनक है। विनी महाजन ने लोगों से पानी की आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं, उन्होंने घरों में आए पानी की गुणवत्ता खुद यहां सप्लाई होने वाला पानी को पीकर जांची।
विज्ञापन


सरथुआ व गोदौली गांव भी पहुंची केन्द्र सरकार की टीम
डिपार्टमेंट ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर एंड सेनिटेशन के एडिशनल सेक्रेटरी और मिशन डायरेक्टर विकास शील और जल जीवन मिशन के निदेशक प्रदीप सिंह ने मोहनलालगंज के सरथुआ और सरोजनीनगर के गोदौली गांव पहुंचकर योजना की प्रगति की जानकारी ली और लोगों से बातचीत की, जिसमें लोगों ने घरों में नल से पानी आने पर खुशी जाहिर की और सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया। विनी महाजन बुधवार को भी कुछ गांवों में जाकर योजना की जमीनी हकीकत जानेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और जिलों में योजना की हकीकत जान रही केंद्रीय टीम
केंद्रीय सचिव के अलावा केन्द्र सरकार के कई अधिकारी पहले से यूपी के अलग-अलग जिलों में हर घर नल योजना की थाह ले रहे हैं। केंद्र सरकार की अलग-अलग टीमें राजधानी लखनऊ के अलावा  बाराबंकी, सीतापुर और हरदोई समेत अन्य जिलों में पहुंचकर योजना की जमीनी हकीकत परख रहे हैं। उन्होंने हर जगह योजना के अमल में आने से लोगों के जीवन में आया बदलाव महसूस किया है।

यूपी के प्रयासों को सराहा
विनी महाजन की अगुआई में मंगलवार शाम को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें केंद्रीय टीम के अलावा यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, एपीसी मनोज कुमार सिंह, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक डॉ. बलकार सिंह, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निदेशक बृजराज सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिलों के डीएम, सीडीओ व विभाग के इंजीनियर आदि इस वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। 


सबसे अधिक नल कनेक्शन देने की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के नंबर एक राज्य बनने पर विनी महाजन ने यूपी के अधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने हर घर जल पहुंचने से बुंदेलखंड में आए परिवर्तन और वहां हो रहे काम की निरंतर प्रगति पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश भर में चल रही जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में उत्तर प्रदेश एक रोल मॉडल बनकर सामने आया है। यूपी ने चार साल में जल जीवन मिशन में बड़े मुकाम तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed