राहत: कोरोना मरीजों के लिए खुशखबरी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में भारी कटौती
केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में कटौती की है। सरकार के दखल के बाद कंपनियों ने दवा के दाम करीब 60 फीसदी तक घटा दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में कटौती की है। कंपनियों ने दवा के दाम करीब 60 फीसदी तक घटा दिए हैं। दरअसल, देश में इन दिनों एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। सरकार ने दवा कंपनियों से इसके उत्पादन बढ़ाने को कहा है। सरकार के दखल के बाद देश के रेमडेसिविर मैन्युफैक्चरर्स ने इस इंजेक्शन की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रेमडेसिविर दवा को इबोला वायरस के इलाज के रूप में तैयार किया गया था, लेकिन यह दवा कोरोना मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनी हुई है।
रेमेडिसिविर इंजेक्शन की ये है नई कीमत
- कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने REMDAC इंजेक्शन की कीमत 2800 रुपए से घटाकर 899 रुपए कर दिया है।
- डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज लिमिटेड ने REDYX इंजेक्शन का दाम 2700 रुपए कर दिया है। पहले इसकी कीमत 5400 रुपए थी।
- सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने RemWin इंजेक्शन का दाम 3950 रुपये से घटाकर 2450 रुपये कर दिया है।
- सिपला लिमिटेड ने CIPREMI इंजेक्शन का दाम 4000 रुपये से घटाकर 3000 रुपए किया है।
- माइलेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की DESREM इंजेक्शन की नई कीमत 3400 रुपए हो गई है। इससे पहले यह 4800 रुपए में मिल रही थी।
- जुबिलेंट जेनेरिक लिमिटेड ने JUBI-R इंजेक्शन का दाम 4700 रुपए से घटाकर 3400 रुपए कर दिया है।
- हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड की COVIFOR इंजेक्शन अब 3490 रुपए में मिलेगी। पहले 5400 रुपए देने पड़ते थे।
Due to Government’s intervention, the price of #Remdesivir Injection is now reduced!
विज्ञापन विज्ञापन
I am thankful to pharmaceutical companies for joining hands with the Government to fight against CoVID Pandemic. pic.twitter.com/bNNqZ0T4Wb — Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 17, 2021
हर रोज बढ़ रहे कोरोना के नए केस
कोरोनावायरस की दूसरी बड़ी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में वैक्सीन की किल्लत बढ़ गई थी। ऐसे वक्त ने सरकार ने टीके के दाम घटाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।भारत में हर रोज कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 2,34,692 नए मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 63,729 नए मामले सामने आए हैं। जोकि अबतक के सर्वाधिक हैं। वहीं दिल्ली में 19,486 नए मामले दर्ज किए गए हैं।