{"_id":"6282826ac338c4331a23bd5b","slug":"central-government-will-start-a-campaign-for-public-participation-in-the-fight-against-tb","type":"story","status":"publish","title_hn":"TB Disease: टीबी से लड़ाई में जनभागीदारी के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी मुहिम, राज्य सरकारों को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TB Disease: टीबी से लड़ाई में जनभागीदारी के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी मुहिम, राज्य सरकारों को लिखा पत्र
Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
सार
सरकार की इस जनभागीदारी की मुहिम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी और निजी संस्थानों या निजी तौर पर भी कोई व्यक्ति क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस-टीबी) से पीडित मरीज की सहायता करने का जिम्मा उठाएगा।
विज्ञापन
टीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार साल 2025 तक देश से क्षय रोग (टीबी) को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जरिये जनभागीदारी की मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ये मुहिम जल्दी ही शुरू की जाएगी। इस मुहिम के तहत आम जनता और संस्थाएं टीबी से प्रभावित ब्लॉक, वार्ड या फिर टीबी के किसी मरीज को गोद लेंगे। जिसके बाद वे मरीज को अच्छा खाना, इलाज और रोजगार के लिए सहायता उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है और इस पर काम भी शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने इस मुहिम को लेकर 'मार्गदर्शक दस्तावेज' राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से साझा किया है। सूत्रों ने बताया कि इस मुहिम के तहत सहायता के लिए टीबी के मरीज से अनुमति भी लेनी पड़ेगी। मरीज की अनुमति के बाद ही उसे इस सहायता कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र में केंद्र सरकार ने कहा है कि क्षय रोग के मरीजों को सामुदायिक इला और सहायता मुहैया कराने के लिए सभी तरह की सावधानियां बरतते हुए तैयारियां शुरू की जाएं। जिससे कि इन मरीजों को मिशन मोड में सामुदायिक सहायता मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, जून के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार अपनी इस पहल की औपचारिक घोषणा करेगी।
विज्ञापन
सरकार की इस जनभागीदारी की मुहिम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी और निजी संस्थानों या निजी तौर पर भी कोई व्यक्ति क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस-टीबी) से पीडित मरीज की सहायता करने का जिम्मा उठाएगा।