{"_id":"5e503fc48ebc3ef3b625cb86","slug":"central-government-wii-oppose-the-release-of-rajiv-gandhi-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के खिलाफ केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के खिलाफ केंद्र सरकार
Sat, 22 Feb 2020 02:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के विरोध पर कायम केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल के समक्ष केंद्र का रुख स्पष्ट कर दिया गया है। ऐसे में राज्य कैबिनेट के प्रस्ताव का महत्व नहीं रह जाता। पूर्व पीएम के सात हत्यारे पिछले 28 साल से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
सितंबर 2018 में तमिलनाडु विधानसभा ने राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया था। हालांकि राज्यपाल ने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। जस्टिस आर सुबैय्या और जस्टिस आर पोनगियप्पन की पीठ के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जी राजगोपालन ने सरकार का रुख स्पष्ट किया।
विज्ञापन
पीठ सात दोषियों में से एक नलिनी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उसने खुद की हिरासत को अवैध करार करने की मांग की थी। पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद नलिनी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन