फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government succeeded in isolating Pakistan on terrorism issue says BJP

BJP का राहुल पर पलटवार, कहा- आंतकवाद पर पाक को अलग-थलग करने में सफल रही मोदी सरकार

Sun, 26 Nov 2017 06:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 06:30 AM IST
विज्ञापन
Central Government succeeded in isolating Pakistan on terrorism issue says BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति पर निशाना साधने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पार्टी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने में सफल रही है जबकि यूपीए सरकार उसे पीड़ित मानती रही है। 

विज्ञापन



भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हराव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर लगातार देश को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान को आतंकवाद से पीड़ित माना जाता था और उसे ऐसे ही बख्श दिया जाता था। 
विज्ञापन


पढ़ें- आतंकी हाफिज सईद के छूटने पर राहुल का PM पर तंज- नरेंद्र भाई बात नहीं बनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार बनने के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को न केवल उपमहाद्वीप बल्कि सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अलग-थलग किया गया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने, सेनाध्यक्ष को सड़क छाप गुंडा बताने और जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों का समर्थन करने के मामलों का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि ये मामले कांग्रेस के भारत विरोधी भावनाओं का समर्थन करने को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ का नारा उसके लिए ज्यादा सही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed