फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government should not make air strikes public

अमर उजाला पोल : सरकार को सेना की कार्रवाई के सबूत सार्वजनिक नहीं करना चाहिए

Tue, 05 Mar 2019 09:08 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 05 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Central government should not make air strikes public
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर विपक्ष सरकार पर इसे चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाकर जवाब मांग रहा है। विपक्षी नेता मांग कर रहे हैं कि इस हवाई हमले से जुड़े सभी सबूत सार्वजनिक किए जाने चाहिए। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक, इस हवाई हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा के दौरान इस हवाई हमले में 250 आतंकी मारे जाने की बात कही।  भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने उनसे इस जानकारी के बारे में साक्ष्य मांगे हैं। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सेना की कार्रवाई पर विपक्ष के सवाल के जवाब में सरकार को सुबूत दिखाने चाहिए?'  
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5,433  वोट मिले। इनमें 67.94 फीसदी (3,691 वोट) पाठकों ने माना कि सरकार को सेना की कार्रवाई का सबूत नहीं दिखाना चाहिए, जबकि 32.06 फीसदी (1742 वोट) पाठकों ने कहा कि सरकार को सेना की कार्रवाई का सबूत सार्वजनिक करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed