फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government roll out India's first medical tourism and wellness policy today

चिकित्सा पर्यटन एवं कल्याण नीति आज से होगी शुरू

Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
 Central government roll out India's first medical tourism and wellness policy today
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा

केंद्र सरकार रविवार को भारत की पहली चिकित्सा पर्यटन एवं कल्याण नीति जारी करेगी। चिकित्सा पर्यटन और पारंपरिक भारतीय कल्याण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ सरकार ने अस्पतालों और कल्याण केंद्रों को मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने और उन खर्चों को भी बताने करने का निर्णय लिया है, जिस पर उनके द्वारा प्रक्रिया या पैकेज पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार की इस नीति का शुभारंभ राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा कि भारत के पास स्वास्थ्य सेवाएं किफायती कीमतों में मुहैया कराने में विश्व नेता बनने की क्षमता है। अधिक पारदर्शिता लाने के लिए हमारा उद्देश्य इस नीति के जरिए अस्पतालों और कल्याण केन्द्रों को पंजीकृत करने का है। इससे वे अपना रेट कार्ड, जो सुविधाएं वह दे रहे हैं उसका ब्यौरा और सुविधाओं का सक्सेस रेट जिससे पर्यटक यह चुन सके कि उसके लिए कौन सी सुविधा ज्यादा बेहतर है, बता सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिकित्सा पर्यटन और कल्याण बोर्ड (एमटीडब्ल्यूबी) 2016 में एनडीए सरकार द्वारा गठित किया गया था जिसकी अध्यक्षता महेश शर्मा करते हैं। एमटीडब्ल्यूबी ने यह भी प्रस्ताव रखा कि  चिकित्सा सहायता प्रदाताओं को भी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर पर्यटन मंत्रालय द्वारा पंजीकृत और प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

सरकार की कोशिश से नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाईडर्स (एनएबीएच) ने पारंपरिक कल्याण केंद्रों द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं आयुर्वेद, योगा  और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा और होमियोपैथी को भी मान्यता देना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed