{"_id":"596e388d4f1c1ba05d8b458a","slug":"central-government-rejects-demand-for-separate-flag-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने ठुकराई कर्नाटक की अलग झंडे की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार ने ठुकराई कर्नाटक की अलग झंडे की मांग
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया की अलग राज्य ध्वज की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि संविधान में राज्यों के अलग झंडे का कोई प्रावधान नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संविधान में ‘एक देश एक झंडा’ के सिद्धांत के आधार पर स्पष्ट किया है कि तिरंगा ही पूरे देश का ध्वज है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हम एक देश हैं हमारा एक झंडा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है जो राज्यों के लिए अलग झंडे की अनुमित देता हो या ऐसा करने को प्रतिबंधित करता हो।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि कर्नाटक का अपना एक झंडा है जो जनता का प्रतिनिधित्व करता है सरकार का नहीं। राज्य में तमाम बड़े जन आयोजनों में इस झंडे का इस्तेमाल किया जाता है। इस झंडे को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या अन्य सरकारी कार्यक्रमों में सरकार द्वारा नहीं फहराया जा सकता है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में दो झंडों के इस्तेमाल को कुछ लोगों ने अदालत में भी चुनौती दी है और इस पर अभी फैसला आना बाकी है।